Skip to main content

पंचतंत्र की कहानी: रात के बाद दिन भी आता है ( story in Hindi of bright future )

रात के बाद दिन भी आता है:-
एक समय की बात है एक पुराना गांव था। जहां पर कोई भी सुख सुविधा नहीं थी परंतु वह गांव एक मंदिर के लिए काफी प्रसिद्ध था। माना जाता था कि वहां स्वयं भगवान का वास है। वहां के लोग धीरे-धीरे  इस गांव को छोड़कर जा रहे थे। यह सब देखकर वहां का मुखिया काफी परेशान था। एक दिन वह मुखिया भगवान के पास जाता है और कहता है हे भगवान यह गांव औषधीय का धनी है फिर भी यहां के लोग इस गांव को छोड़कर जा रहे हैं। कुछ सुख सुविधाओं के लिए अपने गांव को छोड़ना क्या सही है। तब भगवान ने प्रकट होकर उस मुखिया से कहा तुम बात तो सच में सही कर रहे हो। ठीक है जो इस गांव की खासियत है दूसरे गांव तक पहुंचाओ। जैसे-जैसे इस गांव की खासियत दूसरे गांव तक पहुंचेगी। वैसे-वैसे इस गांव की कमियां खुद ब खुद दूर होती जाएंगे। जैसे सूर्य उदय के बाद अंधकार स्वयं ही दूर हो जाता है। उसी प्रकार अच्छी चीज बुरी चीज को दबा देता है। उस गांव के मुखिया ने ऐसा ही किया धीरे-धीरे वह गांव काफी प्रसिद्ध हो गया। जो उस गांव को छोड़कर गए थे वह भी वहां वापस आ गए और दूसरे लोग भी। जब दोबारा मुखिया वहां पर भगवान को धन्यवाद करने गया। तो भगवान ने कहा तुम बहुत अच्छे व्यक्ति हो मेरे मंदिर के नीचे काफी बड़ा खजाना है। तुम  इसे ले जाओ और इस गांव को विश्व प्रसिद्ध कर दो। धीरे-धीरे वह गांव विश्व प्रसिद्ध हो गया। 

सीख:-कुछ सुख सुविधाओं के लिए हमें अपनी मातृभूमि का त्याग नहीं करना चाहिए। यह प्रयास करना चाहिए कि पहले से स्वर्ग भूमि को सुविधाओं के मामले में स्वर्ग कैसे बनाया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

कैसे हुई दुर्गा माता की उत्पत्ति ( Story of Navratri in hindi ) dharmik Hindi Katha

मोबाइल दुश्मन या दोस्त। हिंदी कहानी। mobile phone। story in hindi। Inspirational story

ईमानदार लकड़हारा और सुनहरे कुल्हाड़ी की कहानी | बच्चों के लिए दिलचस्प कहानी ( Story of honest woodcutter )

गरीब की चप्पल | गरीब की मेहनत की कहानी ( Story of hardwork of poor )

Jivitputrika vrat katha : जीवित्पुत्रिका व्रत कथा | जीवित्पुत्रिका व्रत क्यों की जाती है

गरीब भक्त की भक्ति हिंदी कहानी ( Garib bhakt ki bhakti Hindi kahani )

चींटी और टिड्डे की कहानी | मेहनत का फल | हिंदी प्रेरक प्रसंग कहानी ( Story of Ant and Grasshopper )

Dream story: घर का सपना

God Ganesh: भगवान गणेश जन्म कथा