एक समय की बात है एक लड़की जो बहुत ही कुरूप थी। उसे लगता था कि भगवान ने मेरे साथ ही ऐसा क्यों किया। यह सब बात उस लड़की के शिक्षकों को भी पता थी। वह इस लड़की को एक अच्छी सीख देना चाहते थे। एक दिन वह उसे एक बगीचे में ले गए और कहा जो इसमें से सबसे सुंदर पुष्प तोड़कर यहां पर ले आओ। तब लड़की ने एक सुंदर पुष्प तोड़कर शिक्षक को दे दिया। तब शिक्षक ने कहा तुम इस फूल का सुगंध लो। तब उस लड़की ने उस फूल का सुगंध लिया और कहा इसका सुगंध तो बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। उसके बाद उस शिक्षक ने कहा तुम इस बगीचे में सबसे खराब फुल जिसकी संरचना अच्छी नहीं है। उस फूल को तोड़ के लाओ। लड़की ने वैसा ही किया। तब शिक्षक ने कहा अब इसका सुगंध लो। तब उस फूल का सुगंध बहुत ही मधुर था। तब शिक्षक ने उस लड़की से कहा कि बाहरी सुंदरता ही जीवन में महत्व नहीं रखती,महत्व रखता है तो आपका व्यवहार।
सीख:-हमें अपने व्यवहार को सुधारने का प्रयास करना चाहिए। रूप तो रूप है, आज नहीं तो कल चला जाएगा पर व्यवहार आपके जीवन उपरांत भी आपका नाम धरती पर जीवित रखेगा।
Comments
Post a Comment